CG में पुलिस विभाग में भर्ती की राह देखने वाले युवाओं को जल्द मिलने वाला है गुड न्यूज… 1500 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां… जून में शुरू होगा प्रोसेस

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं। लंबे समय से पुलिस भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आने वाला हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में जल्द ही 15 सौ से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। आचार संहिता के हटते ही इसका प्रोसेस शुरू हो जायेगा। बताया जा रहा है कि पुलिस भर्तियां कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पदों पर की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में नई सरकार के बनते ही सायबर क्राइम, और बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए फिर से क्राइम ब्रांच का गठन को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में नये थाने के साथ साइबर क्राइम कार्यालय भी खोले गये।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का फोकस राज्य में सायबर क्राइम को कम करना है। इसी को देखते हुए जगदलपुर, जशपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, कवर्धा, कोरबा, में नये सायबर थाने खोले जाएंगे। इन थानों में नई भर्तियां की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...