BSP फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट FBWP ने कमीशनिंग के बाद भारतीय रेलवे को भेजे 16 रेक

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती वेल्डिंग प्लांट से 260 मीटर रेल पैनल के 4 रेक रेलवे को भेजे गए। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती स्थित अपने फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के अब तक 4 रेक भारतीय रेलवे को भेजे हैं। इसके अंतर्गत अप्रैल 2024 में भेजे गए दो रेक और मई 2024 में अब तक भेजे गए दो रेक शामिल हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के 12 रेक भारतीय रेलवे को भेजे गए थे।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में भेजे गए चार रेक मिलाकर अब तक एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से भारतीय रेलवे को कुल 16 रेक भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल की रिसर्च विंग रांची आरडीसीआईएस की कई टीमों ने साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी को प्रारंभ करने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। सेल की मार्केटिंग विंग, सीएमओ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साबरमती प्लांट से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की पहली रेक 6 नवंबर 2023 को भेजी गई थी।

एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती में वेल्डिंग के लिए इनपुट रेल की आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी के उपयोग से भिलाई इस्पात संयंत्र को 260 मीटर लांग रेल की आपूर्ति की बढ़ाने में मदद मिली है। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने साबरमती वेल्डिंग प्लांट के प्रचालन और मेंटेनेंस की पूरी टीम को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...