दुर्ग: उतई में संपन्न हुआ साहू समाज का चुनाव… किशोर चुने गए अध्यक्ष, खुबीराम बने उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष होंगी सुनीति साहू

दुर्ग। दुर्ग के नगर पंचायत उतई में समाज साहू समाज का चुनाव आज संपन्न हुआ। सर्वप्रथम समाज के आए हुए सदस्यो के द्वारा कर्मा माता का पूजा अर्चना किया गया। उसके पश्चात तहसील अध्यक्ष पुसाउ राम साहू, तहसील महामंत्री उमाशंकर साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष खिलावन साहू, नगर अध्यक्ष सुमंत साहू सचिव रोहित साहू समाज से आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। साहू समाज उतई के संरक्षक खुमान साहू, तुलाराम साहु, लखन लाल साहू का स्वागत सम्मान किया गया।

उसके पश्चात चुनाव की प्रक्रिया आरंभ किया गया। जिसमे चुनाव संयोजक युवा प्रकोष्ठ सुमंत साहू के द्वारा मतदाता सूची बनाकर जारी किया गया। साहू समाज के चुनाव में पूर्व समाज अध्यक्ष सुमंत साहू, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर साहू ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किया, उपाध्यक्ष पद के लिए सह संयोजक ऋषि साहू और प्रचार सचिव खुबीराम साहू ने दावेदारी किया। महिला उपाध्यक्ष सुनीति साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई। मतदान की प्रक्रिया में गुप्त मतदान के द्वारा मत डाला गया। मतदान पश्चात गणना किया गया जिसमे अध्यक्ष किशोर साहू, उपाध्यक्ष खुबीराम साहू निर्वाचित हुए।

निर्वाचन की इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से ओ पी साहू, गिरीश साहू, सुमंत साहू ने निर्वाहन किया। आज के इस कार्यक्रम में डिकेंद्र हिरवानी, बृजमोहन साहू, रोहित साहू, ऋषि साहू , भावेश साहू, द्वारिका साहू, सुमरन साहू, तुलाराम साहू, बिरेंद्र साहू, गोरखनाथ साहू, कुशल साहू, कुशाल साहू, विशाल राम साहू, लक्ष्मी साहू, राधिका हिरवानी, कुमारी बाई, सुकवारो बाई, नारायण साहू, कुंदन साहू, कांति साहू, युवराज साहू, ईश्वरी साहू, मंगित साहू, कुमार साहू, ईश्वरी साहू, यज्ञ साहू, रूपेश साहू, तोषण साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...