दुर्ग में 20 साल के युवक की हत्या: 5 नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम, गले में धारदार चाकू से वार फिर पांचों फरार… लड़की को लेकर थी पुरानी दुश्मनी; सभी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में हत्या की वारदात हुई हैं। रविवार रात 20 साल के युवक को कुछ लोगों ने उसका गाला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक का नाम ॐ प्रकाश हैं वो महज 20 साल का था। बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं। हत्या करने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने सभी नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र के महमरा गांव का हैं। रक्त रंजिश युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड डिक्लियर कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि, मृतक निखिल पटेल उर्फ ओम प्रकाश पिता स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी दुश्मनी थी। रविवार को पांचो आरोपी मोहलई ओम प्रकाश के दोस्त की शादी फंक्शन में शामिल होने के लिए गए थे। वहां शराब के नशे उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना विवाद खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में वार कर दिया।

चाकू लगने के बाद ओम प्रकाश रक्त रंजिश हो गया। यह देख पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। ओम प्रकाश गले को दबाए हुए 100 मीटर तक दौड़ा और शादी स्थल के बाहर ही गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उसके दोस्तों ने गाड़ी की और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के नरहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वो मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वो उसके चक्कर में वहां अक्सर जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। जब इसकी जानकारी ओम प्रकाश को हुई तो उसने लड़के को डांटा और ऐसा ना करने की बात कही।

इसके बाद आरोपी अपने दस्तों को लेकर वहां जाने लगा। लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओम प्रकाश आरोपियों को खोजने पंचशील नगर गया था। वहां इनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद एक दिन पहले भी दोनो पक्षों में काफी झगड़ा हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। दुर्ग पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो आदतन बदमाश हैं। वो आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच की है। जैसे ही सूचना मिली की मोहलई में मर्डर हुआ है, पूरी दुर्ग पुलिस अलर्ट हो गई। दुर्ग सीएसपी खुद रात में आए। इसके बाद एसीसीयू की टीम को बुलाया गया। पुलगांव, अंजोरा पुलिस को अलर्ट किया गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सभी ने पांचों आरोपियों को रात में ही उठा लिया था। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...