रूंगटा पब्लिक स्कूल का CBSE बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन: शत-प्रतिशत रहा परिणाम, 10 वीं में प्रिशा तो 12 वीं में दिव्यम ने किया टॉप

भिलाई। ‘रुंगटा पब्लिक स्कूल’ के बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम भिलाई के अग्रणीय शैक्षणिक संस्था ‘संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में संचालित ‘रुंगटा पब्लिक स्कूल’ सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय का सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम रहा ।

जिनमें कक्षा 10 वीं की छात्रा प्रिशा श्रीवास्तव ने 93 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा वीर जैन 91% प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

साथ ही कक्षा 12 के नतीजे भी 13 मई 2024 को ही घोषित किए गए । 10वीं की तरह 12 वीं के भी विद्यार्थियों ने बाजी मारी । कक्षा 12 वीं के दिव्यम अग्रवाल ने 94.5% प्रतिशत तथा आन्या जैन ने 91% के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। सभी विद्यार्थियों के उत्तम परीक्षा परिणाम से छात्रों, अभिभावको, स्कूल प्रबन्धक सहित शिक्षकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई ।

एसआरजीआई के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने उत्कृष्ट परिणाम हेतु छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक एवं विद्यार्थियों का आपसी सहयोग एवं कड़ी परिश्रम ही रंग लाई । विद्यार्थियों ने इतना अच्छा परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।

आरपीएस के प्राचार्य राजीव कुमार ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह के उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए छात्रों और शिक्षकों के बीच इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद एवं प्रयास करेंगे। उपप्रधानाचार्या, दीप्ति सिंह ने भी, उत्कृष्ट छात्रों के साथ-साथ उनके परिजनों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4...

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय प्रवास :...

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।...