डिप्टी CM ने दिया इस्तीफा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा, पढ़िए

डेस्क। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विजय शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. विजय शर्मा पहले कबीरधाम जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से सदस्य निर्वाचित हुए थे.उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट को अपना इस्तीफा सौंपा.

विजय शर्मा ने इसलिए दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि विजय शर्मा विधानसभा चुनाव में कबीरधाम जिले के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य हैं. कवर्धा से विधायक चुने जाने के बाद विजय शर्मा विधायक बने और छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर हैं, इसके चलते उन्होंने कबीरधाम जिले के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. वे आज कवर्धा जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनका जो कार्य का अनुभव था, आज पंचायत मंत्री बनने पर वह सारा कार्य अनुभव काम आ रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...