MLA देवेंद्र ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की संभाली कमान: सांसद प्रत्याशी राहुल गांधी को जीताने के लिए बहा रहे है पसीना, डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। जहां एमएलए यादव सांसद प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर पसीना बहा रहे हैं।

विधायक यादव चुनाव प्रबंधन की दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक ले रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। सभाओं में जनता की भीड़ के रूप में पूरा समर्थन भी मिल रहा है। लोग स्वफुर्त होकर विधायक यादव के साथ डोर टू डोर जनसंंपर्क कर रहे हैं और राहुल गांधी को जिताकर संसद भेजने और केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को विधायक ने ऊंचाहार, जगतपुर और साहगौरा ब्लॉक में सघन जनसंपर्क किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का 20 मई को मतदान होना है। इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त है और इसे लेकर बदलाव चाहती है। पूरे देश में बदलाव का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...