अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना रहे थे हवस का शिकार, DSP और डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अफसर सहित 21 लोग गिरफ्तार, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़

डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं के एक उप निदेशक शामिल हैं।

ईटानगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि ईटानगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से नाबालिगों की तस्करी करके ले जा रही थीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक सेक्स रैकेट सक्रिय है। जिसके बाद राजधानी पुलिस ने चार मई को दोनों महिलाओं के आवास पर छापा मारकर दो नाबालिग लड़कियों को बचाया। नाबालिग लड़कियों ने खुलासा किया कि उन्हें दो बहनें धेमाजी से ईटानगर लेकर आई थीं। दोनों बहनों द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।

ईटानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर शुरू की जांच
एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की शिकायत के आधार पर ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साथ ही बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया गया। जांच में पता चला कि धेमाजी से तस्करी करके लाई गईं दो और नाबालिग लड़कियां एक महिला की हिरासत में हैं, जिन्हें बाद में बचा लिया गया।

पुलिस ने नाबालिगों को आश्रय गृह भेजा
एसपी रोहित ने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बचाई गई नाबालिग लड़कियों को आश्रय गृह में भेजा गया है, जहां उन्हें चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल मिल रही है।

लॉज में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को किया बरामद
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक और नाबालिग लड़की की तस्करी की है। जिसके आधार पर 11 मई को चिंपू में चिड़िया घर रोड पर एक लॉज में छापेमारी की गई, जहां से नाबालिग लड़की को बरामद किया। वहीं, पुलिस ने तीन दलाल और तीन यौन हमलावरों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल 10 और 11 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...