छत्तीसगढ़ में एक और हार्डकोर नक्सली ढेर: बस्तर संभाग के इस जिले में सुबह-सुबह हुई मुठभेड़… फोर्स ने माओवादी के शव समेत हथियार किए बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ में एक और हार्डकोर नक्सली की नारे जाने की खबर सामने आ रही हैं। सुकमा जिले में शनिवार सुबह DRG जवानों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में एक हार्डकोर इनामी नक्सली दुधी हुंगा मारा गया है। मौके से जवानों ने नक्सली के शव के साथ हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना इलाके के बंजारापारा के जंगल-नाला के बीच हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा था। इस पर कुल एक लाख दस हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक दुधी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कुल 16 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई-तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG जवानों को शुक्रवार रात ही मौके के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ स्थल और आस-पास एरिया की सर्चिंग जारी थी, तभी तड़के DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना एर्राबोर को कोंटा एरिया कमेटी के इंचार्ज/सचिव वेट्टी मंगडू, एरिया कमांड इन चीप हितेश, मिलिशिया कमांड इन चीप सोड़ी गजेन्द्र, सोड़ी मंजुला, दुर्रो कोसी, दुधी हूंगा समेत 15-20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद DRG के जवान अभियान के लिए शुक्रवार रात को ही रवाना हो गए। शनिवार सुबह लगभग साढ़े बजे बंजारापारा के जंगल और नाला के बीच हथियारों से लैस नक्सली पहले से घात लगाए हुए थे। जैसे ही जवान उनके दायरे में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों ओर से लगभग 20-25 मिनट तक फायरिंग चली। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 1 नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही एक भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई। आत्मसमर्पित माओवादियों के जरिए मारे गए नक्सली की पहचान दुधी हुंगा (35 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक स्कूलपारा अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली का रहने वाला था और लंबे समय से संगठन से जुड़कर नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...