बारिश पूर्व नाला साफ-सफाई कार्य का मेयर बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों के साथ किया औचक निरीक्षण, कहा- वर्षा ऋतु से पूर्व सभी काम करें दुरुस्त

दुर्ग। दुर्ग निगम का अमला आने वाले बारिश के मौसम में जल भराव की स्थिति से बचने के लिए लगातार प्रयासरत है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वर्षा ऋतु के पूर्व शहर के सभी बड़ी छोटी नालियों व नालों की साफ सफाई हेतु समुचित व्यवस्था किये जाने को लेकर आज सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ गुरुद्वारा स्थित स्टेशन रोड नाला में चैन माउंटेन मशीन से नाले के अंदर तल तक हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के पूर्व शहर के सभी बड़ी नालियों व नालों की सफाई की जाये। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद वर्षा ऋतु शुरू हो जाएगी। शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

आपको बता दें, कि इस वर्ष नगर निगम द्वारा क्रय किए गए मिनी चैन माउंटेन मशीन द्वारा नालों की सफाई कार्य जारी है। नगर निगम द्वारा पूर्व वर्षों से ठेके के माध्यम से नाला सफाई का कार्य कराया जाता था।अब नगर निगम द्वारा खुद की तीन माउंटेन मशीन से बेहतर सफाई कार्य किए जाने से इस सफाई कार्य अभियान को करने में काफी सफलता प्राप्त हो रही है। नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व बड़ी नालियों व नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।नगर निगम महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर हर संभव प्रयास किया जाता रहा है। लोगों को भी अपनी स्वच्छता की आदतों को बेहतर बनाते हुए नालियों में कचरा डालने की आदत को सुधारना होगा तभी हमारा शहर स्वच्छता के रूप में एक माडल बन पाएगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी समय वर्षा ऋतु के पहले शहर के सभी बड़ी नालियों और सड़कों की साफ-सफाई करना आवश्यक है। बड़े नालों का गहरीकरण किया जाए, ताकि बारिश के पानी की निकासी हो सके।कुछ दिनों बाद वर्षा ऋतु शुरू हो जाएगी। जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने से नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वर्षा ऋतु से पूर्व बड़ी नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। उन्होंने नागरिको से अपील कर कहा कि गीला कचरे को हरे डिब्बे में और सूखे कचरे को नीले डिब्बे में डालें। शहर के गंदे एवम बारिश की पानी की निकासी हेतु नालियों की सफाई जरूरी है। बारिश अधिक होने से घरों में पानी घुसता है।

अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में पानी का बहाव सही ढंग से नहीं हो पाता। ऐसे में पानी सीधे घरों और सड़को में भरने लगता है। नाला निरीक्षण के दौरान महापौर को जानकारी में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि नालों की सफाई लगातार निगम द्वारा गैंग लगाकर किया जा रहा है ताकि जनता को जलभराव का सामना ना करना पड़े। निगम द्वारा बरसात से पूर्व नाला एवं नालियों की सफाई विगत एक सप्ताह पहले चालू किया जा चुका है।निगम के सफाई टीम लगातार नाला सफाई का काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...