ओडिशा में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का जनसंपर्क… दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढेकानाल के प्रत्याशी क्रूष्णा पात्र के लिए जनता से वोट की अपील

  • ओडिसा में मोदी की लहर, जनता भाजपा सरकार बनाने तैयार है – गजेंद्र यादव
  • प्राचीन शिव मंदिर में प्रार्थना कर प्रचार करने निकले विधायक गजेंद्र वर्मा

ढेकानाल, ओडिसा। इन दिनों छत्तीसगढ़ के बहजपा नेता ओडिशा और झारखंड में जमकर भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ओडिसा प्रवास पर है। उनके साथ दुर्ग जिले के के भाजपा कार्यकर्ता भी साथ है। मंगलवार को ओडिसा क्वे ढेकानाल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रार्थना कर भाजपा प्रत्याशी क्रूष्णा पात्र के पक्ष में गजेंद्र वर्मा ने जनसंपर्क किया।

वर्मा ने कहा कि, पटनायक सरकार से परेशान ओडिसा वासी बदलाव को तैयार उत्साह है, यहां भी मोदी की लहर है। जनता मोदी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने आतुर है। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव उड़ीसा में भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने दुर्ग शहर से 40 से अधिक कार्यकर्ताओ के साथ ओडिसा के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे है। वे मोदी के विकसित भारत संकल्प के विजन को बताते हुए ओडिसा के जनता को कमल फूल छाप के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजय बनाने अपील कर रहे है।

उन्होंने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा की उड़ीसा की उन्नति और प्रगति के लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। ओडिसा में बदलाव जरूरी है तभी युवा, महिला, किसान सहित समाज के सभी वर्ग का विकास संभव हो सकेगा। विधायक गजेंद्र ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ उड़ीसा के गांवों में जनसंपर्क कर उपस्थितजनों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने आव्हान किए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...