भिलाई में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: निगम और पुलिस की टीम ने की सयुंक्त कार्रवाई… 3 एकड़ में अवैध तरीके से काटा जा रहा था प्लॉट,; आप ऐसी गलती न करें! जमीन खरीदने के पहले इस नंबर पर करें कंफर्म

भिलाई। भिलाई में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई की है। कोहका में खसरा क्रमांक 716 के 3 एकड़ भूमि पर किये जा रहे अवैध प्लाटिंग पर निगम प्रशासन एवं पुलिस बल की टीम ने करवाई कर निर्माण किये गये अवैध बाउण्ड्रीवाल को ध्वस्त कर भूमि को मूल स्वरूप प्रदान किया। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर तहसीलदार गुरूदत्त पंच भाई, राजस्व अमला एवं पुलिस बल की संयुक्त टी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

ग्राम कोहका के खसरा नं. 716 के 3 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर बनाये गये बाउण्ड्रीवाल को जे.सी.बी के मदद से गिराया गया। निगम को शिकायत प्राप्त हुआ था कि ग्राम कोहका के खसरा नं. 716/1 के तीन एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के शिव बिहार कालोनी के नाम पर नई कालोनी बनायी जा रही है, जहाॅ स्थित प्लाट पर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर आयुक्त ने भवन शाखा तथा जोन-1 के राजस्व विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां मुरूम डालकर बनाये गये बाउण्ड्रीवाल को जे.सी.बी. से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता सिद्वार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, निगम का तोड़फोड़ दस्ता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम भिलाई प्लाट खरीदने वाले हितग्राहियो से यह अपील करती है कि निगम क्षेत्र में भूमि क्रय करने के पूर्व अवैध प्लाटिंग के संबंध में दस्तावेज दिखाकर के. आर. कृष्ण वर्मा मोबाईल नम्बर 91-8770060356 से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...