दुर्ग में पहले पत्नी ने की खुदकुशी का प्रयास, सप्ताहभर बाद पति ने दे दी जान: पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की…सुसाइड नोट में बताया सुसाइड का कारण

भिलाई। गांव के पीपल पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ठीक एक सप्ताह पहले मृतक की पत्नी ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, लेकिन वो बच गई थी। अब उसके पति ने जान दे दी है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरडीह का है।

– जहां विनोद कुमार कोसरे ने खुदकुशी की है।
– युवक की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है।
– युवक ने मरने से पहले सुसाइडल नोट लिखा है।
– जिसमें कई कारणों का खुलासा किया है।

सुसाइड की सूचना मिलते ही उतई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसायडल नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम डूमरडीह निवासी विनोद कुमार कोसरे 30 वर्ष गांव के पीपल पेड़ में बीती रात फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने पेड़ में फांसी पर युवक को झूलता देख पुलिस को जानकारी दी थी।

– पुलिस ने बताया कि सुसायडल नोट में साला और डेढ़ साला से विवाद को लेकर लिखा हुआ है।
– मृतक का एक बेटा और बेटी भी है।
– मृतक शराब का आदि था।

– वही पत्नी सुनीता कोसरे ने भी 28-29 मई की दरमियानी आत्महत्या का प्रयास किया था।
– जिसका उपचार अस्पताल में अब भी जारी है।
– दोनों पति-पत्नी में आपस मे विवाद भी हुआ करता था।

– उतई पुलिस के राजकुमार देशमुख ने बताया कि, पारिवारिक विवाद का उल्लेख सुसायडल नोट में लिखा है।
– मृतक की पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास बीते दिनों किया था।
– जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

– मृतक शराब का आदि था।
– पति पत्नि में भी विवाद हुआ करता था।
– फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

35 नक्सलियों ने किया सरेंडर: SP राय ने करवाई...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन इनामी नक्सलियों सहित 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने रविवार को एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय...

दुर्ग के क्रेसर खदान में ब्लास्ट: हादसे में तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के क्रेसर खदान में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की झुलसने की खबर सामने आ रही है।...

शराब, कस्टम मिलिंग और महादेव बुक घोटाले के आरोपियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी, कस्टम मिलिंग और महादेव बुक घोटाले के आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। आबकारी घोटाले मामले के आरोप...

भिलाई में धारदार हथियार दिखा कर लोगों को डरा...

भिलाई। भिलाई में धारदार हथियार से लोगों के अंदर भय पैदा करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सागर...

ट्रेंडिंग