छत्तीसगढ़: पूर्व विधायक के भतीजे ने खेला खूनी खेल: पारिवारिक विवाद के चलते पेट्रोल पंप व्यवसायी ने मां की कर दी हत्या… भाई-बहन पर भी किया हमला… दोनों की हालत गंभीर, फिर खुद ने भी खा ली जहर, जांच में जुटी पुलिस

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व विधायक के भतीजे ने अपनी मां, बहन और भाई पर जानलेवा हमला कर घर में खूनी खेल खेला। घटना में आरोपी की मां की जहां मौत हो गई, वही भाई-बहन को चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि इस खूनी खेल के बाद आरोपी ने खुद भी जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ पेट्रोल पंप व्यवसायी थे। उनका शनिवार रात अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सुरेंद्र ने खुखरी से अपनी मां के ऊपर हमला किया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहां बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि, सरिता बोलने की स्थित में है। घर को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि व्यापारिक घाटे के चलते सुरेंद्र परेशान रहता था। हालांकि अभी वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। सुरेंद्र के पिता सेल्स टैक्स ऑफिसर थे। करीब तीन साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि केशलूर के पूर्व विधायक मन्नूराम कच्छ के बड़े भाई सुखराम कच्छ का परिवार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...