दुर्ग में पहले पत्नी ने की खुदकुशी का प्रयास, सप्ताहभर बाद पति ने दे दी जान: पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की…सुसाइड नोट में बताया सुसाइड का कारण

भिलाई। गांव के पीपल पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ठीक एक सप्ताह पहले मृतक की पत्नी ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, लेकिन वो बच गई थी। अब उसके पति ने जान दे दी है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरडीह का है।

– जहां विनोद कुमार कोसरे ने खुदकुशी की है।
– युवक की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है।
– युवक ने मरने से पहले सुसाइडल नोट लिखा है।
– जिसमें कई कारणों का खुलासा किया है।

सुसाइड की सूचना मिलते ही उतई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसायडल नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम डूमरडीह निवासी विनोद कुमार कोसरे 30 वर्ष गांव के पीपल पेड़ में बीती रात फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने पेड़ में फांसी पर युवक को झूलता देख पुलिस को जानकारी दी थी।

– पुलिस ने बताया कि सुसायडल नोट में साला और डेढ़ साला से विवाद को लेकर लिखा हुआ है।
– मृतक का एक बेटा और बेटी भी है।
– मृतक शराब का आदि था।

– वही पत्नी सुनीता कोसरे ने भी 28-29 मई की दरमियानी आत्महत्या का प्रयास किया था।
– जिसका उपचार अस्पताल में अब भी जारी है।
– दोनों पति-पत्नी में आपस मे विवाद भी हुआ करता था।

– उतई पुलिस के राजकुमार देशमुख ने बताया कि, पारिवारिक विवाद का उल्लेख सुसायडल नोट में लिखा है।
– मृतक की पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास बीते दिनों किया था।
– जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

– मृतक शराब का आदि था।
– पति पत्नि में भी विवाद हुआ करता था।
– फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी...

दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसी...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। तीन दिन के अंदर दुर्ग पुलिस ने फिर से...

Bhilai की युवती से रेप: Instagram में दोस्ती, फिर...

भिलाई। भिलाई की युवती से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम की दोस्ती भिलाई की एक युवती को भारी पड़ गई। युवक-युवती अक्सर...

CG – मंदिर का पुजारी निकला चोर: प्रसिद्ध सिद्धबाबा...

मंदिर का पुजारी निकला चोर मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में प्रसिद्ध सिद्धबाबा मंदिर में दान पेटी की चोरी हुई थी। चोर और कोई नहीं...

ट्रेंडिंग