दुर्ग में “मंत्री यादव” हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार: मर्डर केस में अब तक 3 आरोपी अरेस्ट… एक आरोपी फरार; पुलिस आज करेगी पूरे मामले का खुलासा

दुर्ग। दुर्ग में मंत्री यादव हत्यकांड का मुख्य आरोपी अक्षत दुबे और उसेक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। दुर्ग में बस स्टैंड पार्किंग के ठेकेदार श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव हत्याकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद अजय दुबे के भतीजे मुख्य आरोपी अक्षत दुबे को दुर्ग पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अक्षत समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की क्राइम टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को अक्षत के बस्तर भागने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम रवाना की गई। लेकिन लोकल इनपुट की मदद से अक्षत को गुरुवार को भिलाई में पकड़ा गया। दुर्ग पुलिस की टीम ने हत्याकांड में शामिल आरोपी वंश राजपूत को वारदात के दूसरे दिन पकड़ लिया था। वहीं अक्षत दुबे के साथी शुभम शर्मा उर्फ पंडित को राजनांदगांव से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब अमिताभ उर्फ चंदू दुबे की तलाश कर रही है।

21 मई मंगलवार की रात दुर्ग के गंजपारा चौक में सरेराह में आपसी रंजिश को लेकर गैंगस्टर मंत्री यादव की हत्या कर दी गई थी। मृतक मंत्री यादव पचरीपारा दुर्ग में रहता था, जो दुर्ग बस स्टैंड का पार्किंग ठेकेदार था। मृतक के साथी ने बताया था की इस हत्या में किसी दुबे का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने हत्या की इस मामले में पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...