शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… नो पार्किंग और लेफ्ट टर्न पर खड़े करीब 250 ऑटो ड्राइवर्स का कटा चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में SSP संतोष सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी 248 ऑटो के चालकों पर कार्रवाई की है। दरहसल शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर नो पार्किंग एवं लेफ्ट टर्नपर खड़े कर सवारी बैठाते या उतारते हुए यातायात बाधित करने वाले ऑटो चालकों पर अभियान चलाकर शहर के प्रमुख स्थान शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, भनपुरी, टाटीबंध, भांठागांव, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा एवं पंडरी आदि प्रमुख चौक चौराहों पर 248 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शहर से गुजरने वाले प्रमुख चौक चौराहों पर ऑटो चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग पर वाहन खड़े कर सवारी बैठाते हुए यातायात बाधित करने के संबंध में बार-बार शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओपी शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायपुर के 8 यातायात थाना के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से नो पार्किंग में खड़े कर यातायात में बाधा बनने वाले 248 ऑटो चालकों पर कार्यवाही किया गया।

यातायात पुलिस रायपुर ने ऑटो चालकों से अपील है कि, सवारी निर्धारित स्टॉपेज पर ही बैठाए एवं उतारे, किसी चौक पर या लेफ्ट टर्नपर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित न करें ऐसा करते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित स्थल पर ही सवारी बैठाए एवं उतारे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...