दुर्ग रूरल MLA ललित चंद्राकर ने अंतिम चरण के चुनाव के लिए झारखंड की इस सीट में किया प्रचार… प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए मांगा जनसमर्थन

दुमका, झारखंड। लोकसभा चुनाव का सातवें और अंतिम चरण चुनाव 1 जून को होने वाला है। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने झारखंड के दुमका लोकसभा अंतर्गत सारठ विधानसभा के ग्राम पथरडाह में आयोजित जनसभा में झारखंड विधानसभा नेताप्रति पक्ष अमर बावरी व सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह के संग चुनाव प्रचार किया। सभा को संबोधित कर लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की ताकि मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बना कर देश में लगातार हो रहे विकास को और गति प्रदान की जा सके।

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए सभा को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा… कांग्रेस और झामुमो की सरकार हमेशा आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आई है लेकिन उनके विकास के लिए कोई काम नही किया है आने वाले समय झामुमो व कांग्रेस को हराने की ज़रूरत है दोनो दलों को आने वाले समय में निगम में भी जगह नहीं मिलेगी उन्होने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा की परिवार की सद्स्य रही सीता सोरेन जी से अधिक झामुमो को और कोन जान सकता है, इसके साथ भी इस पार्टी ने अन्याय किया जो अधिकार मिलना चाहिए था उसे हेमंत सोरेन ने कभी नही दिया केन्द्र की मोदी सरकार अब दुमका का भाग्य आनेवाले दिनों में बदलेगी पीएम मोदी ने सीता सोरेन से इनकी शुरुवात कर दिया है।

उन्होंने कहा की झारखंड की सत्ता आने वाले समय में झामुमो के पास नही होगी इसके सभी मंत्री एक एक कर के भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी के गिरफ्त में हैं ईडी की कार्यवाही के बाद जेल जाएंगे l उन्होंने कहा कि, आने वाले 1 जून को 3 नम्बर कमल छाप पर बटन दबाकर सीता सोरेन जी को प्रचंड मतों से विजई बनाना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप सारठ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विपिन देव , संयोजक रविन्द्र नाथ तिवारी , महेन्द्र कुमार चोपड़ा , मोनू चौधरी , चन्द्रशेखर सिंह , गौरकिशोर , राजेश रजक , निर्माता राम , वीरेन्द्र यादव , इन्द्र कुमार वावरी , विनोद पाण्डे , रणधीर राम , संजय रवानी आदि संग दूर दूर से आए ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...