पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने लगाया मौत को गले: आए दिन मां-बेटी को पीटता था, तंग आकर बेटी ने लगाया फांसी… भाई बोला- पुलिस पहले केस नहीं दर्ज कर रहे थे, अब गिरफ्तार नहीं कर रहे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है की आरोपी मां-बेटी से आए दिन मारपीट करता था। जिससे तंग आकर युवती ने कदम उठा लिया है। इधर पुलिस भी पहले केस दर्ज करने आनाकानी करती रही। फिर अफसरों के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज किया, लेकिन तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दूसरी ओर आरोपी और उसका भाई केस वापस के लेने के लिए मां-बेटे को धमका रहे हैं। मामला सिरगिट्‌टी थाने का है।

सिरगिट्टी क्षेत्र की रहने वाली ममता सिंह व उसकी मां ज्योति को उसके पिता चुरावन आए दिन मारपीट करता था। 16 मार्च को भी उसने घर के सामने घसीट-घसीट कर मां-बेटी की पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी बेटी ममता ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। उसे फांसी के फंदे पर झूलते देख भाई राहुल और मां ज्योति ने उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दो दिन बाद 18 मार्च को इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई।

पुलिस की जांच के दौरान ममता की मां और भाई दोनों ने पिता चुरावन पर चरित्र शंका के चलते आए दिन मारपीट करने के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिता की पिटाई और प्रातड़ना के चलते ही ममता ने आत्महत्या की है। इसके बाद भी पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही थी, तब मां ज्योति व उसके बेटे ने IG रतनलाल डांगी से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया।

IG ऑफिस पहुंचे राहुल और उसकी मां ने बताया कि उन्हें अब केस वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। महिला घर में अकेली रहती है और बेटा काम पर चला जाता है। महिला ने बताया कि उसका ससुर और जेठ आकर धमकाते हैं। यह भी बताया कि आरोपी का लोकेशन बताने के बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। उन्होंने आरोपी पिता से पुलिस की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...