Bhilai Times

बड़ी सौगात:पोड़गांव में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं… अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की होगी पदस्थापना… तहसील भवन निर्माण की भी घोषणा

बड़ी सौगात:पोड़गांव में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं… अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की होगी पदस्थापना… तहसील भवन निर्माण की भी घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतागढ़ में अतिरिक्त कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने का ऐलान किया। वे आज अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं।

पोड़गांव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं
– अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की पदस्थापना की घोषणा।
– अंतागढ़ पोड़गाव से टेमरूपानी तक रोड़ चौड़ीकरण की घोषणा।
– अंतागढ़ में तहसील भवन निर्माण की घोषणा।

– अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली ऑफ़िस तक मॉडल रोड निर्माण की घोषणा।
– ग्राम पंचायत बण्डापाल बालक/बालिका स्कूल एवं आश्रम निर्माण की घोषणा।
– आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।

– उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसासूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।
– ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा।
– पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन की घोषणा।
– गुडरापारा नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।


Related Articles