भिलाई में अगर दुकानों के सामने नालियों में फेंकते है कचरा? तो हो जाएं सावधान…! भिलाई निगम ने व्यापारियों से वसूला 6300 रूपए का पेनाल्टी

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में अगर दुकानों के सामने नालियों में कचरा मिला तो निगम दुकानदारों से पेनाल्टी वसूल सकती है। नगर पालिका निगम नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बरसात के समय निचली बस्तियों या कहीं पर भी जलभराव न हो उसके लिए सफाई अभियान युद्व स्तर पर जारी है। परन्तु बहुत से व्यापारियों द्वारा अपने आदत से मजबूर अपने दुकानों से निकलने वाले कचरों को नाली में फेंक देते है। ऐसे दुकानदारो पर आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के आदेशानुसार निगम की कार्यवाही जारी है।

निगम की कार्यवाही पांचों जोन कार्यालय क्षेत्र में जारी है। इसी तारतम्य में जोन क्रमांक 02 के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अपने दल के साथ निरीक्षण के दौरान मौके पर कचरा फेंकते हुए पाया शास्त्री नगर के नीतू किराना स्टोर के व्यापारी द्वारा नाली मंे कचरा फेंका जा रहा था उससे 500 अर्थदण्ड वसूला गया इसी प्रकार 18 व्यापारियो से नाली में कचरा फेकने का अर्थदण्ड एवं 03 निवासियो द्वारा रोड पर मलवा रखकर सड़क बाधित करने वालो से कुल 6300 अर्थदण्ड वसूली की गई। सनद रहे की जो भी व्यक्ति या व्यापारी अपने घरो या दुकानो से निकलने वाले कचरे को नालियो में डालेगे तो उनसे बढ़ते हुए क्रम में अर्थदण्ड लिया जायेगा।

कार्यवाही नगर निगम भिलाई के सभी पाॅचो जोन क्षेत्र में चल रहा है एक तरफ निगम प्रतिदिन सफाई कार्य कर रही है दुसरी तरफ नागरिक नालियो में कचरा डाल रहे है। उनसे अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही जारी रहेगी। नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने सभी व्यापारियो से अपील की र्है कि अपने दुकानो एवं घरो से निकलने वाले कचरो को सफाई कर्मचारी को ही देवें। यदि व्यापारी अपने आदत को नहीं सुधारेगे तो नियमानुसार उनके गुमशता एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी व्यापारियो के स्वयं की होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...