भिलाई में ट्रेन के सामने कूदी महिला: लोको पायलट ने महिला को देख रोकी ट्रेन, कोच में लेटाकर स्टेशन छोड़ा… हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत: अब तक नहीं हुई महिला की पहचान

भिलाई। दुर्ग जिले में पूणे से चलकर हावड़ा जा रही आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला खुदकुशी के इरादे से कूद गई। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घटना भिलाई नगर से पावर हाउस स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। महिला को घायल स्थिति में दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में GRP भिलाई ने मर्ग कायम कर लिया है। आज सुबह भिलाई नगर स्टेशन से पावर हाउस स्टेशन के बीच एक महिला तेज रफ्तार से आ रही आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर मरने की कोशिश की। आपको बता दें, आजाद हिन्द एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 16 घंटे विलंब से चलकर आज सुबह 6.30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंची।

यहां से अगले स्टापेज रायपुर के लिए रवाना होने के बाद भिलाई नगर से पावर हाउस के बीच महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट ने यह देखकर ट्रेन को रोक दिया। खुदकुशी के इरादे से ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की सांसे चल रही थी। पायलट व असिस्टेंट पायलट ने महिला को किसी तरह ट्रेन के कोच में लिटा दिया और भिलाई-3 स्टेशन को सूचना दी। सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी को एलर्ट किया गया। वहीं एंबुलेंस भी बुला लिया गया।

आजाद हिन्द एक्सप्रेस को भिलाई-3 स्टेशन पर रोका गया और फिर गंभीर रूप से घायल महिला को कोच से उतारकर स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस के जरिए दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष होने का अनुमान है। महिला सलवार सूट पहने हुए थी। फिलहाल शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया है। वहीं शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...