गर्मी से त्राहिमाम: छत्तीसगढ़ में पारा 47 डिग्री पार, भिलाई में महिला की मौत… नौतपा का पांचवें दिन इस जिले में बारिश; दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के लिए लू का येलो अलर्ट

File Photo (Labhesh Ghosh)

रायपुर। देश में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आज नौतपा का पांचवां दिन है। छत्तीसगढ़ में पारा 47 डिग्री पर तक पहुंच गया है। इस गर्मी में इंसान के साथ पशु-पक्षी भी त्राहि त्राहि हो रहे है। प्रदेश में मंगलवार को मुंगेली जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार यहां पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। दुर्ग जिले के भिलाई में लू की वजह से एक महिला की मौत हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहाला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में लू का पपरभव रहेगा। रात का भी तापमान गर्म रहने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म मुंगेली रहा। यहां तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 45.8, महासमुंद में 46.7 और बिलासपुर में 46.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन आज और कल (30 मई) के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है। बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, केसीजी, कोरबा, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

दुर्ग की बेटी रेजाक्षी यादव ने देशभर में बढ़ाया...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बेटी रेजाक्षी यादव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। 17...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...