छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में कोटवार ने पूर्व महिला सरपंच पर चढ़ाई ट्रेक्टर: आक्रोश में ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव… पुलिस ने दर्ज किया मर्डर एटेम्पट का केस; जानिए क्या है मामला?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जमीन कब्जे के मामले में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरहसल कोटवार पर आरोप है की वो जमीन पर कब्जा करने की नियत से वहां पहुंचा था, जब महिलाओं ने उसे रोका तो कोटवार ने महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया, साथ ही जमकर मारपीट भी की। महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है। मामला बिलासपुर के तखतपुर थाना इलाके में ग्राम बीजा का है। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कोटवार वीरेंद्र रजक गांव की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था।

मारपीट के बाद पुलिस ने कोटवार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक उसके दो बेटों और भतीजे पर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजन और गांववालों ने कोटवार वीरेंद्र रजक की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने घटना को लेकर तखतपुर थाने का घेराव भी किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कोटवार वीरेंद्र रजक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायत बीजा की जिस आबादी जमीन पर कोटवार वीरेंद्र रजक कब्जा करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था, उस पर गांव के कोल परिवार का 25 साल से कब्जा है, जिसमें वो खेती कर रहे हैं। इसी जमीन पर कोटवार अपना कब्जा जमाना चाहता था। ट्रैक्टर के कुचलने से पूर्व सरपंच बालका कोल के साथ ही उसकी रिश्तेदार अलका कोल भी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...