छत्तीसगढ़ी कलाकार उर्वशी साहू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर…ट्रक में लगी आग, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम ओंधी में आज छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार उर्वशी साहू की कार बुरी तरह से सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई।
घटना शुक्रवार शाम की थी। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल अग्निशमन के दस्ते को मौके पर भेजा गया। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। वहीं दूसरी ओर अग्निशमन के दस्ते ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया ।घटना में छत्तीसगढ़ी कलाकार उर्वशी साहू घायल है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं ।वहीं दूसरी ओर कार चालक गंभीर रूप से घायल है इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। ड्राइवर के सर पर गंभीर चोट आई है ।उर्वशी साहू अपनी इनोवा कार से रायपुर से भिलाई आ रही थी वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था इसी बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई । इसमें घटना में कोई जनहानि फिलहाल तक नहीं हुई है । मामले में भिलाई 3 पुलिस जांच कर रही है। उवर्शी साहू छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार है वहीं वे दुर्ग नगर निगम में स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...