दुर्ग संभाग में फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत: मजदूरों ने कंपनी के सामने किया धरना प्रदर्शन… मुआवजा देने की मांग पर जमकर नारेबाजी

राजनांदगांव। फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत की खबर सामने आ रही है। ग्राम टेड़ेसरा में संचालित फैक्ट्री आदित्य इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 12.45 बजे की है।

मृतक गीतेश्वर पिता खुमान साहू उम्र करीब 34 साल निवासी ग्राम ठेकुआ कंपनी में ग्लाइंडर मशीन चलाते समय करंट के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया। कंपनी प्रबंधन ने उसे सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा गया। सोमनी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और करंट लगने की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीमराव बागड़े के नेतृत्व में संगठन और कंपनी के मजदूरों ने देर शाम तक कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन किया।

कंपनी मालिक को गिरफ्तारी करने और मृतक मजदूर के परिजनों को 20 लाख मुआवजा देने की मांग पर जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष बागड़े ने कंपनी मालिक से हादसे का कारण जाना चाहा लेकिन मुलाकात नहीं हुई। कंपनी द्वारा मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजा देने की बात भी सामने आई है। लेकिन छमुमो ने 25 लाख रुपए मुआवजा एवं पत्नी को पेंशन देने सहित अन्य मजदूरों की सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की है। यहां फेब्रिकेशन का काम होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...