छत्तीसगढ़ में दो आबकारी निरीक्षकों ने महिलाओं से किया दुर्व्यवहार… कलेक्टर ने दोनों को किया सस्पेंड, Video हुआ था वायरल; जानिए मामला

कांकेर। कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान के पास महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले दो आबकारी निरीक्षकों को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आबकारी निरीक्षक ओम प्रकाश साहू और संदीप सहारे के द्वारा बांदे के शासकीय शराब दुकान के पास महिलाओं से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कलेक्टर ने दोनो को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। दोनो निरीक्षकों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कलेक्टर ने दोनों को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि, शराब दुकान के पास दुकान संचालित करने वाली महिला और एक अन्य महिला के साथ आबकारी निरीक्षकों ने दुर्व्यवहार किया था साथ ही मौके पर मौजूद नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोप भी दोनो निरीक्षकों पर लगे थे। जिसके बाद अब दोनो पर कड़ी कार्यवाही की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...