छत्तीसगढ़ में हीट का ओवर डोज: गर्मी से मौत का आंकड़ा पहुंचा 10, पारा 47 डिग्री सेल्सियस पार… रायपुर में चलती AC बस में लगी आग, कई यात्री थे सवार; जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में गर्मी की वजह से मौत का आंकड़ा डबल डिजिट में पहुंच गया है। वहीँ शुक्रवार को छत्तीसगढ़ गर्मी का पारा 47 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया हैं। अब तक राज्य में 10 लोगों ने गर्मी की वजह से दम तोडा हैं, जिसमें एक ट्रैफिक का जवान भी शामिल है। गौरतलब है कि, जांजगीर-चांपा जिले में ही चार मौतें हुई हैं। दुर्घटनाओं की भी खबर सामने आ रही है, रायपुर के अभनपुर में एक AC बस में आग लग गई। आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज प्रदेश के 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के भी आसार मौसम विभाग ने जताया हैं।

चलती बस में लगी आग
रायपुर के अभनपुर में मोहन ढाबा के पास एक चलती AC महिंद्रा बस में आग लग गई। बस्तर से रायपुर आ रही बस में 40 यात्री सवार थे, इस हादसे में एक महिला घायल हुई है बाकि यात्री सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा रेडिएटर में ओवर हीटिंग की वजह से हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अभनपुर पुलिस भी घटनास्थल पर माैजूद है।

छत्तीसगढ़ में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पार
मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम रायगढ़ जिले में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिलासपुर में 46.8, रायपुर और मुंगेली में 46.4 और दुर्ग में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके अगले 3 दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, आज भी प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हीट वेव का असर महसूस होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...

धान खरीदी में 1.44 करोड़ की गड़बड़ी : आसुलखार...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच...