BSP में आज फिर हादसा: तीन कर्मचारी झुलसे…तीनों को सेक्टर-9 में किया भर्ती, देर रात को क्या-कुछ हुआ, पढ़िए खबर

भिलाई। आज सुबह खबरों की शुरुआत भिलाई स्टील प्लांट से हुई है। जब सुबह-सुबह खबर आई कि देर रात को एक हादसा हो गया। SMS-2 के कनवर्ट-3 में ब्लास्ट होने की खबर है। इस हादसे में तीन कर्मचारी झुलस गए हैं। एक बुरी तरह झुलसा है। उसे गंभीर बताया गया है।

बताया गया कि, ब्लास्ट होने के बाद पिघले हुए लोहे के छीटे वहां काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर गिर गए। इसकी वजह से तीनों कर्मचारी झुलस गए। यह भी जानकारी सामने आई है कि, झुलसने वाले कर्मियों में एक बीएसपी कर्मी और दो ठेका कर्मी हैं। तीनों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अब तक जो खबरें सामने आई है उसके मुताबिक, शुक्रवार देर रात 2.45 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS-2 में काम चल रहा था। यहां पिघले हुए लोहे को शिफ्ट किया जा रहा था।

इसी दौरान वहां अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे पिघला हुआ लोहा के छीटे काफी दूर तक गिरे। इस दौरान वहां काम कर रहे मानसिंह ठाकुर (58) और ठेका कर्मचारी गिरि कुमार और भूषण लाल के ऊपर भी लोहे के छीटे गिरे, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गए।

बीएसपी स्टॉफ ने तुरंत जख्मी हालत में तीनों को मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनो कर्मचारी 15-20 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

सूत्रों की माने तो घटना के बाद बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। SMS-2 में हुई घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। यह घटना क्यों और कैसे हुई इसका पता लगाने में बीएसपी के अधिकारी जुटे हुए हैं।

इधर-हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के कर्मचारी यूनियन के नेता अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। जख्मी कर्मचारी और ठेका मजदूरों का हालचाल लिया जा रहा है।

दो दिन पहले ही ब्लास्ट फर्नेस-7 के एसजीपी में भी बड़ा हादसा हुआ था। यहां अचानक आग लग जाने से काम कर रहे दो कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए थे।

इसमें एक ठेका मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 90 प्रतिशत झुलसे दूसरे मजदूर परमेश्वर का सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की वोटर्स से किया...

नगर निगम द्वारा घर-घर और दुकानों में मतदाताओं को बांटे विनती-गेलोली पाम्पलेट दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग में...

7 तारीख को वोट देने के बाद दुकानों में...

भिलाई। लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को प्रेरित करने भिलाई निगम की पहल पर शहर भर के कई व्यापारियों ने शानदार फैसला लिया है।...

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई: हाईकोर्ट ने...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के पार्षद नीतेश यादव को बर्खास्त...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा ने लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के...

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में...

ट्रेंडिंग