राजीव शुक्ला और रंजित रंजन निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद: विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने दिए दोनों को सर्टिफिकेट

रायपुर। राज्यसभा को लेकर बड़ी खबर है। राज्यसभा के लिए दो सदस्य छत्तीसगढ़ से चुन लिए गए हैं। रंजित रंजन और राजीव शुक्ला निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। बिना किसी विरोध के रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को सांसद के तौर पर चुन लिया गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने दोनों के सर्टिफिकेट दिए। रंजीत रायपुर पहुंची हुई थीं, मगर सर्टिफिकेट लेने राजीव शुक्ला नहीं आए, उन्होंने अपने भाई को भेजा था।

दरअसल, छत्तीसगढ़ से दो सांसदों रामविचार नेताम एवं छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद ये नए सदस्य चुने गए हैं। दोनों को टिकट दिए जाने को लेकर प्रदेश में स्थानीय नेताओं के अपमान का आरोप बीजेपी लगाती रही। मगर अब राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं।

कांग्रेस के दो नेता केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम राज्यसभा में पहले से ही हैं। यहां विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इनमें से कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बसपा के 2 विधायक हैं।

विधानसभा में सीटों के हिसाब से राजीव और रंजीत का चुना जाना भी तय ही माना जा रहा था जो कि हुआ भी। अब छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के 4 राज्यसभा सांसद हो गए। भाजपा से केवल सरोज पांडेय ही राज्यसभा में हैं।

राजीव शुक्ला पत्रकारिता से राजनीति में आए। मनमोहन सरकार में मंत्री बने,क्रिकेट के लिए भी जाना-पहचाना नाम है। रंजीत बिहार के राजनेता राजेश रंजन (पप्पू यादव) की पत्नी हैं। अभी कांग्रेस प्रवक्ता हैं। 2014 में चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...