मां सोनिया के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित: Tweet कर बताया, संक्रमित होने के बाद होम क्वारेंटाइन हूं…

मां के बाद बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

यूपी कांग्रेस की ओर से एक और दो जून को आयोजित दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला थी, लेकिन प्रियंका गांधी इसमें शामिल नहीं हुईं। पहले दिन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार रात अचानक सड़क के रास्ते दिल्ली चली गईं। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली वापस चली गईं। उन्हें बुधवार रात पार्टी के जिला व शहर अध्यक्षों और गुरुवार को विधान सभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों से मुलाकात करनी थी।

सोनिया गांधी भी कोरोना पाजिटिव

बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सुरजेवाला ने आगे बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी गई है। सुरजेवाला ने बताया था कि सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी, जिनमें से कई साथी कोविड पाजिटिव पाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM साय, विस्...

रायपुर। श्री झूलेलाल धाम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी के संयोजन में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित...

राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीण को मारा: कांग्रेस...

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी रहे निखिल द्विवेदी ने मोहड वार्ड में अवैध रेत खनन रोकने के मामले में वार्ड के...

रिसाली निगम में कांग्रेस को झटका: कभी मेयर दावेदार...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।MIC मेम्बर और महापौर पद की दावेदार रही डॉ. सीमा साहू ने...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

ट्रेंडिंग