मतगणना के लिए तैयारी शुरू: दुर्ग पुलिस ने जारी किया स्ट्रांग रूम के बाहर का ट्रैफिक प्लान… इस रोड में गाड़ी खड़ा करना होगा मना! किसको कहां करनी है पार्किंग और किन-किन बातों का रखना है ध्यान? जानिए

भिलाई। देशभर में 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले है, जिसके लिए मतगणना स्थल के लिए तमाम तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग में भी पुलिस ने मतगणना स्थल के बाहर पार्किंग प्लान बना लिया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश मतगणना स्थल का पार्किंग प्लान ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया है। जिसके अनुसार…

  • मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी, पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाये साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • जुनवानी से चिखली मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वहां खड़ा नहीं होंगे।
  • पासधारी एजेंट ,आम पब्लिक अपने वाहन डी मार्ट के सामने ग्राउंड में पार्क करेंगे।
  • मतगणना में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, पेन, जलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर दिनांक 4 जून को होने वाले मतगणना स्थल शंकराचार्य कॉलेज ,जुनवानी में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है जो निम्नाअनुसार रहेगा।
  • कॉलेज गेट नंबर 1 से ऑब्जर्वर,RO, PRO एवं वरिष्ठ अधिकारीगण के वाहन प्रवेश करेंगे।
  • मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी ,पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाये साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • प्रत्याशी एवं उनके मतगणना एजेंट जिनको पास जारी किया गया है वह अपने वाहन डी. मार्ट के सामने मैदान में वाहन पार्क कर पैदल अंदर प्रवेश करेंगे।
  • जुनवानी चौक से चिखली चौक तक किसी भी प्रकार के वाहन मार्ग में खड़ा नहीं करेंगे।
  • दिनांक 4 जून को इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल ,पेन ,जलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...