दुर्ग जिले में 24 घंटे में खुदकुशी का तीसरा केस: युवक ने कमरे में लगाई फांसी…रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

भिलाई। आज दुर्ग जिले में 24 घंटे में खुदकुशी के तीन मामले सामने आ गए हैं। पहला मामला शिवनाथ नदी में मिले दो युवक-युवती का है। जबकि दूसरा मामला मरोदा ब्रिज का है। अब तीसरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके का है। कृष्णा नगर के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। युवक ने मौत को गले क्यों लगाया? यह जांच का विषय है। अभी कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सुपेला थाने की पुलिस ने भिलाई TIMES को बताया कि, मृतक युवक का नाम रूद्र कुमार कोसले है। 21 वर्षीय रूद्र ने अपने कमरे में खुदकुशी की है। रूद्र ने पढ़ाई छोड़ दी है। काफी देर तक रूद्र अपने कमरे से निकल नहीं रहा था। परिजन चिंता में पड़ गए। आखिर क्या हो गया? खिड़की से झांकने पर फंदे में झूलता हुआ दिखा।

परिजन शॉक्ड हो गए। उन्होंने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर ली है। अब शुक्रवार सुबह ही पता चल पाएगा कि खुदकुशी क्यों की थी? मौत को गले लगाने के पीछे क्या वजह थी? इन सब बातों का खुलासा शुक्रवार सुबह ही हो पाएगा।

आज मरोदा ओवरब्रिज में क्या-कुछ हुआ है…यह भी जानिए
स्थान-मरोदा ओवरब्रिज…दोपहर का वक्त था। ब्रिज सुनसान था। भरी दोपहरी होने की वजह से इक्का-दूक्का लोग नजर आ रहे थे। दो छात्राएं वहां पहुंची। दोनों चचेरी बहन है। दोनों अगल-बगल देखी।

कोई नहीं दिखा तो जो सोचकर आई थी उन्होंने वो कदम उठा लिया। दोनों बहनें एकसाथ छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। बड़ी बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर है। अस्पताल में उपचार जारी है। आसपास के लोग समझ नहीं पाए कि वहां पर क्या-कुछ हो गया।

कुछ लोगों को ये लगा कि हादसे में दोनों गिर गए होंगे। लेकिन पता करने पर यह खुलासा हुआ कि दोनों खुदकुशी करने ओवरब्रिज पर चढ़े थे और दोनों ने छलांग लगा दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

इस पूरे मामले के बारे में नेवई थाना प्रभारी ने भिलाई TIMES को बताया कि, उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह की रहने वाली 18 वर्षीय प्रियंका बांधे अपनी छोटी बहन को लेकर मरोदा ब्रिज पर पहुंची। दोनों बहन छलांग लगा दिए। प्रियंका बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। जबकि छोटी बहन 16 साल की है।

वह 10वीं की छात्रा है। दोनों ने खुदकुशी क्यों की है? इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। नेवई थाना प्रभारी ने बताया कि, परिजनों से पूछताछ जारी है। छोटी बहन अस्पताल में है। बयान नहीं हो पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में यह पता चला है कि मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है। स्पष्ट जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके...

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़ क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदतन अपराधी को...

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी IAS ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के आदतन बदमाश मोहित सिन्हा को जिला बदर करने कर...

दुर्ग में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की...

दुर्ग। दुर्ग में हादसों का दौर जारी है। दुर्ग के पाटन में सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात एक हाइवा ने एक मजदूर...

भिलाई में करंट लगने से 13 साल की बच्ची...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,13 साल की वैष्णवी साहू...

ट्रेंडिंग