लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती कल: दुर्ग में मतगणना कार्य हेतु दूसरा रेण्डमाईजेशन संपन्न… जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी रही मौजूद

दुर्ग। लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती देशभर में कल सुबह से होनी है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला प्रशसन द्वारा 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए विधानसभावार क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना आर्ब्जवर अनिता वर्मा सिंह, के.नरसिम्हा मूर्ति, भगवान शरण और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया है।

मतगणना दल के द्वितीय रेण्डमाईजेशन के दौरान एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन दीपक निकुंज, एसडीएम धमधा सोनल डेविड भी उपस्थित रहे।

मतगणना कार्य हेतु कुल 384 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 108 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 108 कर्मचारी गणना सहायक एवं 108 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 15 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 15 कर्मचारी गणना सहायक 1, 15 कर्मचारी गणना सहायक 2, 15 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...