दुर्ग में दो दुर्घटनाओं में मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता: एक की आग से जलने और दूसरे की नदी में डूबने से हुई थी मौत… कलेक्टर ने स्वीकृत किए 4-4 लाख रूपए

दुर्ग। दुर्ग में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.एस.सी.एल. कालोनी स्टेशन मरोदा वार्ड तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी डिबरू आलडा की विगत 14 जनवरी 2023 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड 64 नेवई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग निवासी रवि निषाद की विगत 25 सितम्बर 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डिबरू आलडा के भाई विश्वनाथ आलडा को एवं स्व. रवि निषाद के पिता श्री छबिलाल निषाद कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...