प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने दुर्ग का नाम किया रौशन: 34 विद्यार्थी NEET में क्वालीफाईड और 4 विद्यार्थियों का MBBS में चयन संभावित

दुर्ग। दुर्ग के प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने जिले का नाम रौशन किया है। विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 500 विद्यार्थियो को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान विषय के 64 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाईड हुए है, 04 विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में चयन संभावित है।

उक्त परीक्षा परिणाम से विभाग एवं जिला प्रशासन गौरवान्वित हुआ है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त परीक्षा की तैयारी में कलेक्टर चौधरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमंत सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी एवं अध्यापन हेतु चयनित संस्था “गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट” का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

साथ ही अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का व संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन एवं चयनित संस्था द्वारा प्रातः 6 बजे से शाम 5.30 बजे तक अध्यापन एवं कोचिंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न क्रियाकलाप, व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पूर्ण किए जाने का ही परिणाम है जो उक्त बहुत अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...