CG में तेज रफ्तार का कहर जारी: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत… घर वापिस लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। लगातार सड़क दुर्घटनाएं की खबर सामने है जिससे लोगों की जान जा रही हैं। जशपुर जिले के सरईपानी गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिला के बगीचा के ग्राम घाेघर निवासी मदन राम अपने बेटे रूपक कुमार के साथ एक ही बाईक में सवार हाेकर अपने दमाद के घर नकबार गए थे वहां से देर रात घर वापिस लौटते समय ग्राम सरईपानी के पास उनकी बाईक को एक अज्ञात वाहन ने ठाेकर मार दी, जिससे पिता-पुत्र दाेनाें की मौके पर ही माैत हाे गई।

सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग किया और दोनों के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस दुर्घटना के लिए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...