दुर्ग में दो इंटर स्टेट ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को किया अरेस्ट… महंगी कार में कर रहे थे स्मगलिंग

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने उड़ीसा से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की है। उड़ीसा के कोमना जिला नवापाड़ा से दुर्ग-भिलाई में गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेवई थाना क्षेत्र से 14 किलो गांजा और एक वाहन बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 7.30 लाख रुपये है। एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भिलाई सिटी ASP सुखनंदन राठौर, क्राइम ASP रीचा मिश्रा, क्राइम DSP हेम प्रकाश नायक, भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में ACCU प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय और नेवई थाना प्रभारी कंवर के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। विशेष सूत्रों की मदद से पता चला कि जीना तांडी (35) और व्यासदेव मांझी (38) द्वारा वाहन में गांजा लाया गया हैं।

विवेकानंद यूनिवर्सिटी के पास नेवई बस्ती में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। तलाशी में 19 पैकेट में लगभग 14 किलो गांजा मिला। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना नेवई के उपनिरीक्षक रामचंद कंवर, सुरेन्द्र तारम, राजेश, संतोष कोमा और एसीसीयू से शमित मिश्रा, सगीर खान, प्रदीप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...