मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED की रेड: दो अलग-अलग गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, सुबह पांच 5 बजे से चल रही कार्रवाई

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राजनांदगांव और डोगरगढ़ में राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष मनोज अग्रवाल के यहां छापेमारी की है। मनोज अग्रवाल मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। ईडी की टीम सुबह पांच बजे दबिश देने पहुंची थी। मनोज अग्रवाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि यह ईडी ने यह कार्रवाई राइस मिलिंग घोटाले से जुड़ा हुआ है। सुबह 5 बजे अचानक ईडी की टीम मनोज अग्रवाल के घर पहुंची। घर का मेन गेट खुलते ही टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज अग्रवाल के घर 2 अलग-अलग गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि मामला राशन घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...