BSP द्वारा अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सालों से अवैध रूप से निवास कर रहा 2 परिवार हुआ बेघर… पुलिस और विभाग के करीब 125 लोग मौके पर रहे मौजदू

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश के अनुपालन में आज कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के उपस्थिति में रिसाली सेक्टर में बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया गया कि, 115A, रिसाली सेक्टर में पिछले दस वर्षो से अवैध कब्जे में था, अवैध कब्जेधारी द्वारा आवास के पीछे भी दो रूम, टॉयलेट, किचन, बाथरूम बनाकर अवैध बिजली कनेक्शन भी लिया गया था। दोनो परिवार अवैध रूप से निवासरत थे। नगर सेवाए की एनफोर्समेंट टीम, पीएचडी विभाग, प्राइवेट गार्ड, महिला श्रमिक, सहित नेवई पुलिस थाना का पुलिस बल, भिलाई नगर थाना सेक्टर-06, के टी आई राजकुमार लहरे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन, महिला पुलिस बल, महिला गार्ड, महिला श्रमिक सहित लगभग ,125 लोग टीम में सम्मिलित थे।जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया। कब्जेधारी के पक्ष में स्थानीय पार्षद तथा कब्जेधारी द्वारा बाधा डालने का प्रयास किया तथा अधिकारियों तथा स्टाफ के साथ दुर्वेयहार तथा धक्का मुक्की करने की कोशिश की, पुलिस टी आई राजकुमार लहरे तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने स्तिथि की गंभीरता को भांपते हुए मोर्चा संभाला तथा अवैध कब्जेधारी तथा उनके समर्थकों को सक्त कार्यवाही की चेतावनी दी। अवैध कब्जेधारियों को कई बार समझाइश दिया गया तथा संपदा न्यायालय द्वारा भी उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत दिया था।किंतु कब्जेधारी हठधर्मिता दिखाते हुए बी एस पी आवास खाली नहीं की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...