दुर्ग में एक करोड़ की लागत से बन रहा नाला: निर्माण कार्य का निरीक्षण करे पहुंचे मेयर… कहा- गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं

  • गुणवत्ता एवं पानी के समुचित बहाव हेतु नाला के स्लोप मेंनटेन पर विशेष ध्यान दें

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेल दुर्ग के पास निर्माणधीन नाले का निरक्षण करने दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंचे। मंगलवार सुबह महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा एमआईसी, पार्षद एवं निगम अफसरों के संग दुर्ग केंद्रीय जेल स्थित क्रिश्चयन कब्रिस्तान से मालवीय नगर चौक तक एक करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। आपको बता दे कि हर वर्ष गौरव पथ में बरसाती पानी की निकासी नही होने के कारण महापौर के निर्देश पर निर्मित नाला निर्माण का बहाव मालवीय नगर नाला की तरफ जोड़ा गया है। ताकि बारिश के बहते पानी का बहाव बेहतर हो सके। तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं पानी के समुचित बहाव हेतु नाली के स्लोप मेंनटेन पर विशेष ध्यान दें।

उन्होने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री एवं काम में लगी मशीनों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित न हों, इस हेतु निर्माण सामग्री व मशीनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से रखें।आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने उक्त निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान वित्त विभाग के प्रभारी दीपक साहू,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,पार्षद भास्कर कुंडले,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम के अलावा उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार मौजूद रहें।

इस समय उन्होने नाला निर्माण कार्य का सघन रूप से निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि नाला निर्माण हो जाने के पश्चात पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो, इस हेतु स्लोप मेंनटेन करते हुए कार्य को संपादित कराएं।महापौर द्वारा ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुये निर्देश दिया कि व्यवस्थित ढंग से निर्माण कार्य करवाएं।महापौर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को साफ कहा- गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,और निर्माण कार्य को तय सीमा के अंदर किये जाने के सख्त निर्देश दिये।भ्रमण के दौरान महापौर ने सड़क किनारे रिक्त स्थानों के समीप वृक्षारोपण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलरामपुर में टमाटर से भरी पिकअप पलटी : सड़क...

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हुई पिकअप...

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...