छत्तीसगढ़: हीरा तस्कर बाप-बेटे गिरफ्तार: ​​​​​​​गरियाबंद से तस्करी कर ओडिशा जा रहे थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 50 लाख के 745 नग हीरा जब्त

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने हीरो की तस्करी करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रूपये कीमत की 745 नग हीरा जब्त किया हैं। बताया जा रहा है कि ये हीरे प्रतिबंधित खदान पायलीखंड से निकाले गए थे। जिन्हे बाप-बेटे खपाने की फिराक में ओडिशा जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, शोभा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अवैध हीरा खदान पायलिखंड से हीरा लेकर दो लोग बेचने के लिए ओडिशा की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशियार बरछा-कचना धुरवा के पास नाकाबंदी की। इसी बीच स्कूटी पर बताए गए हुलिए में दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को चेकिंग करते देख स्कूटी चालक हड़बड़ा गया।

भाग रहे आरोपियों को पीछा कर पकड़ा
स्कूटी चालकों को मुड़ता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, इस पर तेजी से भागने लगे। उन्हें भागते देख पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने नाम-पता ओडिशा के नवरंगपुर बारसुंडी टोला निवासी खोकन ढली और विप्लव ढली बताया। यह भी पता चला कि दोनों पिता-पुत्र हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों से 745 हीरे बरामद हुए।

खदान से हीरे निकालने को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपियों से हीरों के संबंध में कागज मांगे, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 7 हजार रुपए कीमत का मोबाइल और स्कूटी भी जब्त की गई। फिलहाल आरोपियों को हीरे खदान से कैसे मिले, इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...