भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: 1 श्रमिक की मौत…एक बुरी तरह झुलस गया

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरा कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया है। हादसा फर्नेस-7 में हुआ है। दो ठेका मजदूर चपेट में आ गए हैं। एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया है। घायल को मेन मेडिकल पोस्ट में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है।

फिलहाल, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर बुला लिया गया है। अधिकारियों की टीम भी जुटी है। हादसे की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रगति कंस्ट्रक्शन का ठेका मजदूर वेल्डिंग कर रहा था, तभी हादसा हुआ है। शिवाजीनगर 25 वर्षी ठेका मजदूर परमेश्वर को मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस-7 के चेंबर में यानी 15 फीट नीचे चेंबर में वेल्डिंग का काम परमेश्वर सिक्का और राहुल उपाध्याय कर रहे थे। अचानक से आग लगने की वजह से परमेश्वर सेफ्टी बेल्ट खोलकर बाहर आ गया। तब तक झुलस चुका था। वहीं, राहुल उपाध्याय सेफ्टी बेल्ट पहीं खोल सका। जिसकी वह अंदर ही फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि राहुल की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

दुर्ग जिले में अब तक 7 करोड़ 59 लाख...

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव अंतर्गत दुर्ग जिले में चुनाव से संबंधित अवैध व्यय को रोकने के लिए पुलिस विभाग, आयकर...

अपनी नाव डूबा कर…’: भोजपुरी अभिनेत्री ने आत्महत्या से...

नेशनल डेस्क: अभिनेत्री अन्नपूर्णा, जिन्हें अमृता पांडे के नाम से जाना जाता है उन्होंने 27 अप्रैल को बिहार के भागलपुर में अपने अपार्टमेंट में...

ट्रेंडिंग