CG: युवक और युवती की फंदे से लटकती मिली लाश : 6 महीने पहले दोनों ने की थी लव मैरिज… अब किराए के घर मे मिला शव… जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सिविल लाइन इलाके के एक मकान में एक युवक और युवती की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही हैं कि दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना सोमवार की देर रात तरुण नगर इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक जोगेश बघेल अमलीडीह और मृतिका नीरा नायक गुढ़ियारी की रहने वाली थी। दोनों ने पांच से छह महीने पहले ही लव मैरिज शादी की थी और तब से ही एक साथ सिविल लाइन के तरुण नगर में किराए के मकान में रहते थे। युवक किसी संस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। बीती रात दोनों का शव फंदे से लटका हुआ देखा गया था, जिसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात अधिक होने की वजह से कमरे को सील किया गया। आज सुबह दोनों मृतकों का पंचनामा कर फोरेंसिक की टीम और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...