छत्तीसगढ़: CIT की छात्रा की मिली लाश: प्रेमी ने ही प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट… कार में धारदार हथियार से युवती के गले में हमला कर किया मर्डर… जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। रायपुर में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। मामला अभनपुर थाना के ग्राम थनौद की है। कार के अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई है। शव देख कर पता चल रहा है कि लड़की की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हुई है।

खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान सुमन साहू के रूप में की गई है और शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई अभी जारी है।

यह है पूरा मामला
अभनपुर थाना प्रभारी वेदवती दरिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। दरअसल, आरोपी यश साहू अपनी प्रेमिका सुमन साहू के साथ कार में रायपुर शहर से लौट रहा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी एस साहू ने सुमन के गले में चाकू से हमला कर दिया और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चाकू पेट्रोल पंप के पीछे फेंक दिया और वहां से भाग गया। पुलिस ने घटना की सुचना मिलने के बाद शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है। आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है और आगे की कार्रवाई जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि युवती के साथ उसके पिछले चार साल से संबंध थे। पूरी घटना मंगलवार 31 मई की सुबह 3 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की अभनपुर के सीआईटी कॉलेज (CIT College) में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी और पिछले 3 महीने से यहीं रह रही थी। वहीं रहते हुए वह रायपुर में नौकरी कर रही थी। मंगलवार की सुबह भी वह लड़के के साथ रायपुर से ही लौट रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...