CG: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर… पति-पत्नी की मौत, 1 साल के बच्चा बाल-बाल बचा… हादसा इतना भयानक की बाइक के परखच्चे उड़ गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिस किसी ने दर्दनाक हादसे के बाद का मंजर देखा, वो सिहर उठा। सामने मां-पिता का शव पड़ा था और उन दो शव के बीच एक 1 साल का बच्चा दोनों की लाश को टुकटूक देख रहा था। दिल दहलाने वाला ये नजारा राजधानी के मंदिर हसौद इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, टेकरी गांव मंदिर हसौद निवासी राजेन्द्र कुमार बाइक में सवार होकर आरंग से रायपुर की ओर आ रहा था। बाइक में उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े, और मौत हो गयी।

वहीं हादसे में उनका एक साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। चश्मदीदों ने भागकर बच्चे को उठाया, तब तक बच्चा खुद ही उठकर बैठ गया था और मृत मां-पिता को देखकर बिलख रहा था।

भीषण सड़क हादसे में जिस तरह से पति पत्नी की मौत हुई और बच्चे को खरोच तक नहीं लगी, उसे लोग ईश्वर का करिश्मा ही बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक इयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...