भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: 1 श्रमिक की मौत…एक बुरी तरह झुलस गया

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरा कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया है। हादसा फर्नेस-7 में हुआ है। दो ठेका मजदूर चपेट में आ गए हैं। एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया है। घायल को मेन मेडिकल पोस्ट में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है।

फिलहाल, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर बुला लिया गया है। अधिकारियों की टीम भी जुटी है। हादसे की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रगति कंस्ट्रक्शन का ठेका मजदूर वेल्डिंग कर रहा था, तभी हादसा हुआ है। शिवाजीनगर 25 वर्षी ठेका मजदूर परमेश्वर को मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस-7 के चेंबर में यानी 15 फीट नीचे चेंबर में वेल्डिंग का काम परमेश्वर सिक्का और राहुल उपाध्याय कर रहे थे। अचानक से आग लगने की वजह से परमेश्वर सेफ्टी बेल्ट खोलकर बाहर आ गया। तब तक झुलस चुका था। वहीं, राहुल उपाध्याय सेफ्टी बेल्ट पहीं खोल सका। जिसकी वह अंदर ही फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि राहुल की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...