रायपुर के पॉश इलाके पर चल रहा था लाखों का जुआ: NSUI नेता सहित कई कारोबारी धरे गए; 10 लाख कैश भी बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुआरियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने जुआरियों के पास 10 लाख से ज्यादा की नकदी जब्त की है। दरअसल रायपुर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि राजधानी के मारूति लाइफ स्टाइल स्थित क्लब परासियो में लाखों का जुआ चल रहा है।

सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम मौकें पर पहुंची तो वहां जुआरियों की भीड़ लगी थी। यहां जुआ खेलते हुए NSUI का नेता और 14 कारोबारी मिले। कुल 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरस्वती नगर थाने के खबरियों ने पुलिस को बता दिया कि एक दर्जन से ज्यादा जुआरी जमा हुए हैं। लाखों का दांव चल रहा है। फौरन थाने से एक टीम क्लब की ओर रवाना हुई। क्लब के एक कमरे में सभी जुआरी ताश की पत्तियों के बीच मुनाफा ढूंढ रहे थे, दांव लगा रहे थे। अचानक पहुंची पुलिस को देखकर सभी हड़बड़ा गए। फौरन पुलिस ने सभी के मोबाइल और कैश वगैरह जब्त किए।

ये हुए हैं गिरफ्तार
पकड़े गए 15 जुआरियों में NSUI नेता मेहताब हुसैन शामिल है। इसके अलावा किराना, कपड़ा और शेयर ट्रेडिंग से जुड़े कुछ कारोबारी भी हैं। इनमें सुनील जैन, सौरभ जैन, नितेश कुमार, संजय महेश्वरी,राजकुमार पोड,पप्पू साहू,छोटू सागर, राम गुप्ता, भुवन महानंद,सचिन जैन,मन्ना लाल विश्वकर्मा,राजेन्द्र बागड़े,योगेश अग्रवाल और संतोष शुक्ला शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...