10 जून के हादसे के बाद दस्तावेज पुनर्निर्माण एवं पीड़ित राहत समिति का किया गया गठन, बलौदाबाजार कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार। दिनांक 10 जून 2024 को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में हुई घटना के कारण हुई दस्तावेजी क्षति का आकलन कर दस्तावेज का पुनर्निर्माण करने दस्तावेज पुनर्निर्माण समिति एवं कार्यालय परिसर में हुई घटना के शिकार व्यक्तियों के लिए मनोचिकित्सा काउंसलिंग एवं यथोचित उपचार सहायता एवं क्षतिपूर्ति का आकलन करने हेतु पीड़ित राहत समिति का गठन किया गया है। गठन संबधी आदेश आज कलेक्टर दीपक सोनी ने जारी किया है।

दस्तावेज पुनर्निर्माण समिति संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में हुई घटना के कारण हुई दस्तावेजी क्षति का आकलन कर दस्तावेज का पुनर्निर्माण कर कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। उक्त समिति में रामरतन दुबे, डिप्टी कलेक्टर, उप संचालक, खनिज प्रसाधन,जिला आबकारी अधिकारी,जिला आयुर्वेद अधिकारी,जिला योजना एवं सांख्यिकीय अधिकारी,उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पेखन टोण्ड्रे, अधीक्षक भू अभिलेख शामिल है।

इसी तरह कार्यालय परिसर में हुई घटना के शिकार व्यक्तियों के लिए मनोचिकित्सा काउंसलिंग एवं यथोचित उपचार सहायता एवं क्षतिपूर्ति का आकलन करने हेतु पीड़ित राहत समिति का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार, मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर,जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जिला आयुर्वेद अधिकारी, उप संचालक, समाज कल्याण शामिल है। उक्त समिति घटना से प्रभावित व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...