बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: भारी फाॅर्स तैनात, पूर्व CM भूपेश ने लगाया बड़ा आरोप… कहा- पकड़े गए आरोपी बीजेपी के लोग

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने जिले में जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है। राजधानी जा रहे नेताओं को रोका जा रहा है। वहीं, जिला कांग्रेस कार्यालय में भी भारी फाॅर्स तैनात किया गया है।

राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस ने जिन तीन मजदूरों को पकड़ा है वे बीजेपी से जुड़े ठेकेदार के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से पुलिस घर-घर में घुसकर लोगों को मार रही है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर भाजपा सरकार झूठे आरोप लगा रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि, कांग्रेस के किसी नेता ने कोई भाषण नहीं दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बलौदाबाजार घटना में कलेक्टर और एसपी शामिल रहे। भाजपा की सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। भूपेश ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जो सही में दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दंगा फैलाने की कोशिश सरकार ने की है। जानकारी मिली है कि, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को भी बलौदाबाजार के रास्ते पर पुलिस ने रोक लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...